जबलपुर (ईएमएस)। व्यंग्यम जबलपुर द्वारा मासिक व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में रमाकांत ताम्रकार ने पंचायत: लोकतंत्र का देहाती शो रूम, यशोवर्धन पाठक ने मन की कुंठा, विनोद खंडालकर ने फिजूलखर्ची, राकेश सोहम ने मोबाइल बिना भी क्या जीना, कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. कुंदन सिंह परिहार ने भगवान विष्णु को रिमाइंडर व्यंग्य का पाठ किया. कार्यक्रम का संचालन व्यंग्यकार यशोवर्धन पाठक एवं आभार प्रदर्शन राकेश सोहम ने किया. प्रतुल श्रीवास्तव ने बताया कि संस्कारधानी में निरंतर चल रहीं मासिक व्यंग्य गोष्ठियों की अनुगूँज देश भर में सुनाई दे रही है। कार्यक्रम के अंत में साहित्यिक पत्रिका अमृत दर्पण का लोकार्पण किया. सुनील साहू / मोनिका / 16 मई 2026 / 03.07