- किसानों ने किया चक्का जाम, अधिकारियों के समझाने पर माने किसान राजगढ़(ईएमएस)l पचोर मार्केटिंग सोसायटी द्वारा संचालित गेंहू उपार्जन केंद्र पर हम्मालों की कमी के चलते खरीदी कार्य प्रभावित होने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खरीदी में हो रही देरी से नाराज किसानों ने विरोध स्वरूप चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार पचोर, तहसीलदार ब्यावरा, नायब तहसीलदार खुजनेर एवं पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची। अधिकारियों द्वारा किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उचित समझाइश देकर चक्का जाम समाप्त कराया गया। प्रशासन की पहल के बाद उपार्जन केंद्र पर पुनः गेंहू खरीदी कार्य प्रारंभ कराया गया।अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि खरीदी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। - निखिल/राजगढ़/16/5/2026