क्षेत्रीय
16-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। पेट्रोल डीजल की खपत को कम करने के लिए 6वी वाहिनी विस बल जबलपुर ने मिनी इलैक्ट्रिक पिक अप वाहन क्रय किया है ताकि तेल पर निर्भरता को कम किया जा सके| सेनानी 6वी वाहिनी विस बल जबलपुर का मानना है कि बटालियन में पुलिस आरक्षक भर्ती उप निरीक्षक भर्ती कैम्प और बेसिक ट्रेनिंक एवं अन्य गतिविधियों के लिये बाहर से छोटे वाहन हायर करने पड़ते है जिस कारण बजट का बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ता हैं और छोटे मोटे काम के लिए बड़ी गाड़ियों का इस्तेमाल करने पर ईंधन के अधिक खर्च को देखते हुए इलैक्ट्रिक व्हीकल खरीदने का निर्णय लिया गया है। इलेक्ट्रिक वाहन का रख रखाव और उपयोग भी आसान है और पर्यावरण को भी कम नुकसान होता हैं। ईएमएस / 16 मई 2026