क्षेत्रीय
16-May-2026
...


वाराणसी (ईएमएस)। वाराणसी में पिछले दिनों आंधी -पानी और वर्षा के बाद यहां का तापमान धीरे-धीरे ऊंचाई की ओर बढ़ने लगा है। काफी उमस बढी है और मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दो-तीन दिन में वाराणसी को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी किया है और लोगों को सलाह दिया गया है कि बहुत आवश्यक हो तभी दिन में घर से बाहर निकलें और जब भी निकले साथ में पानी लेकर निकले। हीट वेव की आशंका हो तो नजदीकी चिकित्सालय से संपर्क करें। वाराणसी जिला प्रशासन ने संबंधित मातहदों को भी कड़े निर्देश जारी किया है कि हीट वेव के मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज किया जाए। मौसम विभाग ने चेतावनी दिया है कि वाराणसी में 16 से 19 मई के बीच तापमान 47 डिग्री तक जा सकता है, जब कि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेलशियस रहने की संभावना है। कल वाराणसी का तापमान 41 डिग्री रहा और इसमें उतरोत्तर वृद्धि देखने को मिल रही है। वाराणसी में दिन में तेज गर्म हवाओं के चलने से सड़कों पर लोगों का आवागमन मुश्किल होता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने वाराणसी समेत पूर्वांचल के और कई जनपदों को हेलो जोन घोषित किया है। डॉ नरसिंह राम,16 मई, 2026