क्षेत्रीय
16-May-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। निशातपुरा पुलिस ने तीन थानो से फरार हजारो रुपये के इनामी बदमाश शाहिद खान को गिरफ्तार कर इलाके में उसका जुलूस निकाला। निशातपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को फरियादी यासिर खान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था की आरोपी शाहिद खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर के सामने धारदार हथियार लहराकर अडीबाजी की। इतना ही नहीं बदमाश फरियादी के पड़ोसी शेख जैद के गले पर छुरी अडा़कर जर्बदस्ती बाइक पर बैठाकर उसका अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। बाद में उसे छोडने के एवज में बदमाशो ने फिरोती की मांग की थी। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए फरियादी को छुडा लिया था। वहीं आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु की। वारदात का मुख्य आरोपी शाहिद घटना के बाद से ही पुलिस की नजरो से बचते हुए छिपकर रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। बीते दिन तकनीकी सुरागो ओर मुखबीर से मिली सूचना पर टीम ने फरार बदमाश शाहिद पिता जाहिद खान (27) निवासी राहतगढ जिला सागर हाल पता पन्ना नगर करोंद भोपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की आरोपी के खिलाफ भोपाल के थाना गौतम नगर, शाहजहांनाबाद, जहांगीराबाद, एमपी नगर, अशोकागार्डन, ऐशबाग, निशातपुरा, खजूरीसड़क, हनुमानगंज, पिपलानी, गांधीनगर और कोतवाली थानों में हत्या का प्रयास,अपहरण, दुष्कर्म,अडीबाजी,अवैध वसूली,चोरी,बलवा और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओ के 23 मामले दर्ज हैं। और वह तीन अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में फरार चल रहा था। आदतन बदमाश की गिरफ्तारी के बाद अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करने और आम जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से अन्य वारदातों के साथ ही फरारी के दौरान उसके मददगारों के संबंध में पूछताछ कर रही है जुनेद / 16 मई