क्षेत्रीय
16-May-2026
...


- ठेले, काउंटर, पान पार्लर, टेबिल, कुर्सी, कैरेड आदि सामान किया जप्त भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, पान पार्लर, काउंटर, गुमठी, आवागमन में बाधक वाहन, दुकानों के बाहर रखा सामान आदि हटवाया साथ ही कबाड़खाना क्षेत्र में 01 अवैध निर्माण को रूकवाने की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान निगम अमले ने ठेले, काउंटर, पान पार्लर, टेबिल, कुर्सी, स्टूल, कैरेड व पन्नी आदि जप्त की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को कोलार चूना भट्टी, सर्वधर्म, जे.के.हास्पिटल, ललिता नगर, डी-मार्ट, प्रियंका नगर, सीआई चौराहा, नीलबड़, नेहरू नगर, भारत माता चौराहा, सूरज नगर, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, लिंक रोड नंबर-01, 02 व 03, 1100 क्वाटर्स, होशंगाबाद रोड सागर हास्पिटल, रायसेन रोड अप्सरा टॉकीज, प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-01 व 06, जहांगीराबाद, लिली टॉकीज से कालीजी का मंदिर, इतवारा, पुराना कबाड़खाना, कमलापार्क, पुरानी विधानसभा, ईदगाह हिल्स, भोपाल टॉकीज, करोंद चौराहा आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले हटवाये साथ ही होशंगाबाद रोड स्थित सागर अस्पताल के पास सर्विस लेन में आवागमन को बाधित करने वाले 15 दो पहिया वाहन, ईदगाह हिल्स मस्जिद के पास से 01 पान की दुकान हटाने की कार्यवाही की और 05 ठेले, 02 पान पार्लर, 10 फाइबर कुर्सी, 20 कैरेड, 02 पन्नियां, 01 स्टूल आदि जप्त किये। हरि प्रसाद पाल / 16 मई, 2026