सिरोंज (ईएमएस)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद सेन नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को चेताया कि सिरोंज नगर पालिका शायद अभी भी गहरी नींद में है। सिरोंज नगर के अनेक घरों में गंदा एवं दूषित पानी पहुँच रहा है, जिससे नागरिकों में भय और आक्रोश व्याप्त है। लोगों को आशंका है कि पेयजल में मल-मूत्र तक मिश्रित हो रहा है। क्या नगर पालिका ने इंदौर भागीरथपुरा वाटर कैस से भी कोई सीख नहीं ली, जहाँ दूषित जल के कारण लगभग 40 लोगों की मृत्यु हो गई थी तथा सैकड़ों लोग बीमार होकर अस्पताल पहुँचे थे? यदि समय रहते जलापूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन तथा जलस्रोतों की जाँच नहीं कराई गई, तो सिरोंज में भी गंभीर स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो सकता है।जनता कर इसलिए नहीं देती कि उसे बीमारियाँ और संक्रमण मिले, बल्कि सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो। नगर पालिका को तत्काल जल की जाँच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए तथा दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि पेयजल में की गई लापरवाही कभी-कभी सीधे लोगों के प्राण तक ले लेती है। सलमान खान, 16 मई, 2026