रायसेन(ईएमएस )।नीट पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल रायसेन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल गडरवास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कामधेनु शॉपिंग कॉम्पलेक्स परिसर से शुरू होकर विशाल मशाल जुलूस निकालकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आक्रोश जताया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। विशाल मशाल जुलूस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा महामाया चौक पहुंचा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल की अगुवाई में हुए प्रदर्शन मे नीट पेपर लीक प्रकरणों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान का विरोध कर उनके इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, देवेंद्र पटेल गाडरवास डॉ जीसी गौतम ने नीट पेपर लीक को लेकर कहा कि स्टूडेंट्स के साथ बड़ा विश्वासघात हुआ है। कई अभिभावकों ने कर्ज लेकर अपने बच्चों को दो-तीन साल तक कोचिंग करवाई। स्टूडेंट्स ने भी दिन में 20-20 घंटे पढाई कर परीक्षा की तैयारी की। लेकिन सिस्टम की खामियों के कारण उनकी मेहनत व्यर्थ हो गई है और ऐसा कई बार हुआ है। ऐसी घटनाएं बार-बार भाजपा के शासनकाल में ही क्यों होती हैं। रायसेन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल हकीम उद्दीन मंसूरी ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर भी सुनियोजित सिंडिकेट है।पेपर लीक मामले को एक सुनि योजित सिंडिकेट और बड़े नेताओं के इशारे पर चलने वाला खेल बताया। उन्होंने कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी ने कहा कि लाखों विद्यार्थियों की मेहनत त्याग और सपने को भाजपा की भ्रष्ट व्यवस्था को कुचल के रख दिया है ।यह सिर्फ केंद्र सरकार की नाकामी नहीं बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल,देवेंद्र पटेल गडरवास,डॉ जी सी गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ,राजीव पालीवाल बरेली ,हकीम उद्दीन मंसूरी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी,प्रवक्ता मजहर कबीर,जावेद अहमद खान कमल किशोर गौर ,बलवंत सिंह राजू लोधी, राजू माहेश्वरी, संजय विश्वकर्मा हसीब हिन्दुस्तानी, जावेद कदीर सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। किशोर वर्मा ईएमएस रायसेन 15/05/2026