क्षेत्रीय
16-May-2026
...


दमोह (ईएमएस) । दमोह की गौरव प्रिंसी जैन ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मेडल प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि प्रिंसी ने इससे पूर्व बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बी.एंफ.ए.) में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया था, और अब सफलता के इस सिलसिले को जारी रखते हुए उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि मास्टर डिग्री में अपने नाम की है। इस बार उन्हें यह विशिष्ट सम्मान ’ जगत प्रकाश नड्डा’ (केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री, भारत सरकार) के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर ब्रजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश), सुरेश कुमार खन्ना (वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश), भूपेंद्र सिंह चैधरी एवं प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी जी जैसे दिग्गज व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे। प्रिंसी की इस निरंतर सफलता पर उनके पिता दीपचंद जैन (शारदा सीमेंट पाइप, दमोह) ससुर मनोज बंगेला (सागर) एवं समस्त परिवारजनों ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया है।