इन्दौर (ईएमएस) भीमराव अंबेडकर कप का रात्रिकालीन इनामी स्पर्धा का आयोजन नेहरू स्टेडियम मैदान पर राजीव गांधी एकता क्लब द्वारा आयोजित किया गया। स्पर्धा के रोमांचक फाइनल मुकाबले में डीजल केयर क्लब ने चंपाबाग क्लब को 29 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमाया। स्पर्धा में मैन ऑफ द सीरिज अवार्ड के रूप में सूरज यादव (टावर) को साइकिल भेंट की। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भय्यू एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रोहित खेर रहे। स्पर्धा का पुरस्कार वितरण एम.आई.सी.सदस्य नंदू पहाड़िया, टंटू शर्मा, रूबी नय्यर, अनोखी सिलावट ने किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 31000 तथा उपविजेता टीम को 11000 की राशि प्रदान की। स्वागत विक्की सिलावट, सौरभ वर्मा, अलंकार रायकवार, विनू रायकवार, विजय रायकवार, अनिकेत सिलावट, रणवीर सिलावट, सन्नी शर्मा, मोनू यादव ने किया। संचालन अलंकार रायकवार ने किया। आनंद पुरोहित/ 16 मई 2026