राज्य
17-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) योग टेंपल आयुर्वेद पंचकर्म एवं नेचुरोपैथी क्लिनिक के योगी मनोज गर्ग द्वारा समर किड्स संस्कार कैंप का आयोजन किया गया है। बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और अपनी जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस संस्कार कैंप के बारे में जानकारी देते उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में जहां बच्चे मोबाइल, टीवी और डिजिटल दुनिया में व्यस्त होकर धीरे-धीरे भारतीय संस्कारों एवं परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं, वहीं योग टेंपल का यह विशेष कैंप बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ मूल्य आधारित शिक्षा देने का कार्य कर रहा है। योगी मनोज गर्ग ने बताया कि कैंप में बच्चों को डॉ निकिता शाह, डॉ पिंकी गर्ग, दीक्षा राठौर, छाया दिघे द्वारा प्रतिदिन योग, एरोबिक्स, जुंबा, स्ट्रेचिंग, डांस, फिजिकल एक्टिविटी, खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ नैतिक शिक्षा, अनुशासन, भारतीय संस्कृति, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग, एकाग्रता वृद्धि, मेमोरी गेम्स, अच्छे संस्कार, बड़ों का सम्मान, प्रार्थना, पर्यावरण बचाव, हेल्दी ईटिंग हैबिट्स, झूठन न छोड़ने, एवं सकारात्मक जीवनशैली से संबंधित छोटी छोटी लेकिन अति महत्वपूर्ण बातें भी सिखाई जा रही हैं। आनंद पुरोहित/ 17 मई 2026