लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में चल रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में एक ऐसा रिकार्ड बनाया है जो किसी अन्य बल्लेबाज के नाम नहीं है। बाबर साल 2020 के बाद से अब तक में 9000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। इतने रन तो इंग्लैंड के जो रूट और भारत के विराट कोहली के नाम भी नहीं है। बाबर इस मैच में 84 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली। एक रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2020 से अब तक बाबर आजम ने तीनों प्रारुपों में कुल मिलाकर 9,060 रन बनाए हैं। इसके लिए उन्होंने 231 पारियां खेली हैं और उनका औसत 42.53 का रहा है। वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट हैं, जिन्होंने 177 पारियों में 8,305 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं जबकि पाकिस्तान के ही मोहम्मद रिजवान 210 पारियों में 7,779 रनों के साथ ही तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के कुसाल मेंडिस 215 पारियों में 7,046 रनों और पथुम निसंका 198 पारियों में 6,873 रनों के साथ ही चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। विराट 182 पारियों में 6,771 रन बनाकर छठे स्थान पर हैं। कोहली के पीछे रहने का मुख्य कारण ये है कि वह वह अब केवल एक ही प्रारुप में खेलते हैं क्योंकि उन्होंने बकि टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है। गिरजा/ईएमएस 18मई 2026