खेल
18-May-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के साथ ही एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम घोषित करेगा। : भारतीय टीम अफगानिस्तान से ये मुकाबले जून में खेलेगी। एकमात्र टेस्ट के बाद 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में कुछ युवाओं को अवसर मिल सकता है। भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। इसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ही युवओं को भ अवसर मिल सकता है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से उपकप्तानी छीनी जा सकती है। उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल को उपकप्तानी सौंपी जा सकती है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह पर आकिब नबी डार को अवसर मिल सकता है। संभावित टेस्ट टीम शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, साई सुदर्शन, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और आकिब नबी डार। एकदिवसीय सीरीज के लिए संभावित टीम की करें तो 15 सदस्यीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देकर युवा प्रिंस यादव को अवसर मिल सकता है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में प्रिंस का प्रदर्शन अच्छा रहा है। यशस्वी जायसवाल की जगह पर ईशान किशन को अवसर मिल सकता है। ऋषभ को शायद ही जगह मिले। उनकी जगह ईशान विेकेटकीपर के साथ ही आक्रामक बल्लेबाज की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। एकदिवसीय सीरीज के लिए संभावित टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव। गिरजा/ईएमएस 18मई 2026