ग्वालियर ( ईएमएस ) । जैन मिलन युगल गोपाचल का शपथ ग्रहण समारोह होटल ऑलिवर इन ग्वालियर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान का चित्र आवरण, दीप प्रज्ज्वलित कर महावीर वंदना एवं स्वागत नृत्य से की गई इस समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती समीक्षा गुप्ता पूर्व महापौर, अतिवीर राजेश जैन, अतिवीर प्रवीण गंगवाल जैन, अतिवीर विनय कासलीवाल जैन बन्टी अतिवीर संजीव जैन, अतिवीर अनुराग श्वेता जैन, वीर महेश साधना जैन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथि अतिवीर पंकज, अतिवीर विनय जैन पुष्प, रोहित जैन एडवोकेट, राजेन्द्र जैन, अध्यक्ष वीर शिक्षा समिति, मुकेश जैन, मंत्री वीर शिक्षा समिति, मुकेश जैन पहाड़िया, आशीष जैन अध्यक्ष दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर, अम्बरीश जैन पूर्व अध्यक्ष दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर व अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम संयोजक वीर सुलभ रेविका जैन, धर्मेंद्र रेनू जैन थे। नवीन अध्यक्ष, सचिव, व कोषाध्यक्ष व पदाधिकारी व कार्यकारिणी ने अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए शाखा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने की शपथ ग्रहण की इसके उपरांत सभी नवीन सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं मान. समीक्षा गुप्ता ने सभा में उपस्थित सभी वीर, वीरांगनाओं को संगठित आपस में एकता एवं मानव सेवा के बारे में उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने वात्सल्य भोज का आनंद लिया इसी प्रकार सभी के सहयोग और उत्साह के साथ आज का शपथ समारोह संपन्न हुआ।