क्षेत्रीय
18-May-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) | मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की सहयोगी नवांकुर संस्था सक्षम फाउंडेशन अंबाह द्वारा सीएम राइज स्कूल अंबाह में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत लोगों में जागरूकता के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह तोमर, विकासखंड समन्वयक श्री रामकेश सिंह सिकरवार, समाजसेवी भीकम सिंह तोमर, विषय विशेषज्ञ के रूप में जल प्रहरी डॉ. लाल सिंह किरार उपस्थित रहे। सेमिनार का संचालन परामर्शदाता श्री प्रेम दीप कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 30 मार्च से 30 जून तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में बताया कि हमको अधिक से अधिक यह प्रयास करना चाहिए कि पानी का संरक्षण कर सके तथा इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। जिससे आने वाली पीढ़ी पानी के लिए परेशान न हो और हमको ग्रीष्मऋतु होने के कारण पक्षियों का भी ध्यान रखना होगा। हमें अपने आस पास के स्थानों पर सकोरा बांधने चाहिए, जिससे पक्षियों को दाना-पानी दिया जा सके। अंत में प्रतिभागियों को जल गंगा संवर्धन व संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में राघवेंद्र सिंह तोमर, सुशील छारी सुनील तोमर सोनू जम्होरिया, धर्मेंद्र सिंह तोमर, रानी सिकरवार, क्षमा कटारे, मानवता अरविंद छारी पवन शर्मा ,सीमा, बीरेंद्र सिंह, राकेश कंसाना आदि लोग उपस्थित रहे।