क्षेत्रीय
18-May-2026
...


- 23 मई तक जिलेभर में आयोजित होंगे विशेष जनसुनवाई शिविर नर्मदापुरम (ईएमएस)। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के अंतर्गत नर्मदापुरम जिले में 25 मई 2026 तक राष्ट्रव्यापी आईईसी अभियान “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” का आयोजन किया जा रहा है। नर्मदापुरम कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर अभियान का शुभारंभ करते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों तक केंद्र एवं राज्य शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। एसडीएम की अध्यक्षता में स्पॉट जनसुनवाई दिनांक 19 से 23 मई 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता, वनाधिकार पट्टा सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। 18 विभागों की संयुक्त भागीदारी अभियान के अंतर्गत राजस्व, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, पंचायत, कृषि, पशुपालन, बैंक, बीएसएनएल सहित कुल 18 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविरों में उपस्थित रहकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे। जियो टैग मॉनिटरिंग अनिवार्य अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों की जियोटैग फोटो एवं वीडियो भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। 29 मई 2026 से पूर्व संपूर्ण प्रगति प्रतिवेदन भारत सरकार को प्रेषित किया जाएगा। अभियान की मॉनिटरिंग पीएमओ स्तर से की जा रही है। लंबित शून्य का लक्ष्य जिले के सभी विकासखंडों में संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करते हुए प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त अभियान के प्रभावी संचालन हेतु विकासखंड स्तर पर संबंधित एसडीएम एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन द्वारा जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे 21 मई से 23 मई 2026 तक अपने निकटतम पंचायत भवन में आयोजित जनसुनवाई शिविर में आधार कार्ड, समग्र आईडी एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 18 मई 2026