क्षेत्रीय
18-May-2026
...


मंडला (ईएमएस)। जिले के घुघरी क्षेत्र अंतर्गत गजराज गुरबनी नाला के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य किया गया। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार एवं सड़क की खराब स्थिति को लेकर जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय नागरिकों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और खराब मार्गों की मरम्मत की मांग उठाई है। ईएमएस/मोहने/ 18 मई 2026