क्षेत्रीय
18-May-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस)थाना लाइनपार क्षेत्र के आजाद नगर में 25 वर्षीय विवाहिता नेहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतका नेहा की ससुराल इटावा जिले के राहतपुर में थी। परिजनों ने बताया कि पति मोनू के साथ नेहा का पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। इसी कारण वह कुछ समय से अपने मायके आजाद नगर में रह रही थी। सोमवार को नेहा ने मायके में ही फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ए.शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद