क्षेत्रीय
18-May-2026
...


- अग्रसेन क्रिकेट क्लब की मेजबानी में 24 मई तक चलेंगे मुकाबले, समाज की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच इंदौर (ईएमएस)। अग्रसेन क्रिकेट क्लब की मेजबानी में स्कीम 140 पाथ ग्राउंड स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर सात दिवसीय अग्रसेन क्रिकेट महालीग का रोमांचक आगाज हो गया। रविवार रात को आयोजित भव्य गरिमामय समारोह में समाजसेवी टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल एवं संतोष गोयल के आतिथ्य में महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन के साथ स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। यह महालीग आगामी 24 मई तक खेली जाएगी। :: दूधिया रोशनी में हर दिन भिड़ेंगी छह टीमें :: क्लब के प्रमुख परामर्शदाता गोविंद सिंघल (मामा), संजय बांकड़ा और राहुल गोयल (बंटी) ने बताया कि अग्रसेन महालीग के नाम से यह लगातार दूसरा सफल आयोजन हो रहा है। स्पर्धा के मुकाबले प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक दूधिया रोशनी में खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिनके 144 खिलाड़ी ट्रॉफी और आकर्षक पुरस्कारों के लिए बल्ले और गेंद से अपना जौहर दिखाएंगे। मैदान पर दर्शकों की सुविधा के लिए फूड ज़ोन सहित अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। :: पहले दिन इन टीमों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला :: उद्घाटन सत्र के पहले दिन एनएम कैपिटल्स एवं अलंकार प्रेडेटर्स, अग्रवाल यूथ क्लब एवं मित्तल पेकसॉल, दीपक ऑटो पार्ट्स एवं बाईस यार्ड्स, स्काई स्ट्राइकर एवं शहनाई इलेवन तथा अग्र वंशज एवं गिरिराज इलेवन के बीच बेहद रोमांचक मैच खेले गए। शुरुआत में आयोजन से जुड़े प्रयोग गर्ग, राहुल गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, पिंकी-रवि अग्रवाल, सौरभ गोयल (बालाजी) एवं अंशुल अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि इस महालीग का मुख्य उद्देश्य समाज की खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि युवा वर्ग क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी अपनी रुचि बढ़ा सके। प्रकाश/18 मई 2026