क्षेत्रीय
18-May-2026
...


देवास (ईएमएस)। बीएनपी परिसर में एक घर के सामने स्थापित नंदी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया और शिवलिंग के आसपास लगे कांच तोड़े गए। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी और समाजजन रविवार रात को बीएनपी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध स्वरूप हिंदू संगठनों ने थाना परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संगठनों ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़ी ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक दिनेश राठौर ने बताया कि बीएनपी परिसर में घर के बाहर स्थापित नंदी और शिवलिंग के साथ तोडफ़ोड़ की गई थी। बताया जा रहा है कि परिसर के अंदर चल रहे निर्माण कार्य से जुड़े कुछ लोगों द्वारा यह घटना किए जाने की आशंका है। बीएनपी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शाहरूख और सेजू निवासी झोकर, मक्सी जिला शाजापुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईएमएस/मोहने/ 18 मई 2026