18-May-2026
...


बालाघाट (ईएमएस). रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में 13 केन्द्रों पर किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए जिले के 4388 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। 18 मई तक जिले के 2642 किसानों से 20 करोड 61 लाख 93 हजार 750 रुपए के 78 हजार 550 क्विंटल गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। किसानों को 15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान कर दिया गया है और यह राशि उनके बैंक खाते में पहुंच गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी आरके ठाकुर ने बताया कि बालाघाट जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराने वाले 4388 किसानों में से 2912 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए अपना स्लाट बुक कराया है। जिले के सभी 13 केंद्रो पर 15 अप्रैल से गेहूं की खरीदी की जा रही है। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बोनस सहित 2625 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। सभी खरीदी केन्द्रों पर किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए छाया, पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से निर्धारित समय पर केंद्रों में पहुंचकर अपनी उपज विक्रय करने की अपील भी की गई है, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। भानेश साकुरे / 18 मई 2026