18-May-2026
...


बालाघाट (ईएमएस). जिले में खेलों के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण के महाअभियान आरोह 2026 के अंतर्गत खिलाडिय़ों के सर्वांगीण विकास के लिए रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन जिला खेल प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें खिलाडिय़ों ने चित्रकला के माध्यम से खेल उपयोगिता, नशामुक्ति, साइबर क्राइम, स्वच्छ पर्यावरण और खेल शिविर जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में 5 से 20 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाडिय़ों ने नशे से दूरी है जरूरी, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण बचाओ, स्वच्छ भारत मिशन, खेल से भविष्य निर्माण और ड्रॉपिंग ड्रग्स जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के लिए ड्राइंग शीट व्यवसायी रतन स्पोट्र्स के मयंक जैन द्वारा खेल शिविर हित में उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष नरेश धुवारे, बाल कल्याण समिति सदस्य रामेश्वर मालठाले, आकाशवाणी से धीरज, अजय ठाकुर, शैलेंद्र यादव, आलिहया कन्हार क्लब लालबर्रा से कमल तिलासे तथा कार्यालय से धीरज डोंगरे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम एवं विजेताओं को मेडल वितरण की घोषणा सोमवार 18 मई की शाम को आकाशवाणी बालाघाट के अधिकारी धीरज एवं जिला खेल अधिकारी राहुल द्वारा की जाएगी। भानेश साकुरे / 18 मई 2026