19-May-2026
...


लंदन (ईएमएस)। इंग्लैंड के चेल्सी एफसी क्लब ने स्पेन के पूर्व फुटबॉलर ज़ाबी अलोंसो को अपनी टीम का नया मुख्य कोच बनाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 44 साल के मिडफील्डर अलोंसो के साथ क्लब ने चार साल का करार किया है इसकी आधिकारिक घोषणा अभी होनी है। जर्मनी के क्लब बायर लेवरकुसेन के कोच रहते अलोंसो तेजी से चर्चाओं में आये हैं। इसके बाद से ही वह यूरोप के शीर्ष युवा कोचों में शामिल किए जाते हैं, अब उनके सामने चेल्सी की प्रदर्शन को सुधारना एक नई चुनौती है। पिछले सप्ताह ही अलोंसो ने लंदन में चेल्सी के शीर्ष अधिकारियों के साथ अंतिम दौर की बातचीत की। इस दौरे के बाद ही दोनों पक्षों के बीच चार साल के अनुबंध पर सहमति बन पाई। गौरतलब है कि चेल्सी भी लंबे समय से एक स्थायी और प्रभावशाली कोच की तलाश में था, और अलोंसो को शुरू से ही उनकी पहली पसंद माना जा रहा था। गौरतल है कि अलोंसो कोच के तौर पर तेजी से ऊपर आये हैं। उन्होंने जर्मनी के क्लब बायर लेवरकुसेन को 2023-24 सीज़न में बुंडेसलीगा खिताब दिलाकर अपनी रणनीतिक क्षमता और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया था। इस ऐतिहासिक जीत ने उन्हें विश्व फुटबॉल में एक ऐसे कोच के रूप में स्थापित किया, जो युवा प्रतिभाओं को निखारने और टीम को एकजुट करने में माहिर है। लेवरकुसेन की सफलता के बाद, अलोंसो स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मैड्रिड के साथ भी रहे। हालांकि, उनका यह रियल के साथ प्रदर्शन कार्यकाल अच्छा नहीं रहा। उन्हें रियल मैड्रिड के ड्रेसिंग रूम में अनुशासन और खिलाड़ियों के रवैये को लेकर कई समस्याएँ थीं। वहीं ये भी कहा जाता है कि अलोंसो की सख्त रणनीति और अनुशासन-केंद्रित दृष्टिकोण कुछ खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया, जिसके कारण कुछ ही महीनों में दोनों पक्ष अलग हो गए। अब चेल्सी के साथ अलोंसो को अपनी कोचिंग यात्रा में एक नई शुरुआत का अवसर मिल रहा है। क्लब को उनसे बहुत उम्मीदें हैं कि वह अपनी रणनीति, अनुभव और अनुशासित दृष्टिकोण के साथ टीम को फिर से यूरोपीय फुटबॉल में एक मजबूत दावेदार बनाएंगे। पिछले कुछ सत्रों में चेल्सी ने कई कोच बदले हैं, लेकिन टीम लगातार स्थिर प्रदर्शन देने में विफल रही है। ऐसे में क्लब प्रबंधन एक ऐसे कोच की तलाश में था, जो लंबे समय तक टीम को स्थिरता प्रदान कर सके और एक मजबूत नींव तैयार कर सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेल्सी की सूची में बॉर्नमाउथ के कोच एंडोनी इराओला का नाम भी शामिल था, लेकिन अंततः क्लब ने ज़ाबी अलोंसो की क्षमताओं पर भरोसा जताया। गिरजा/ईएमएस 19 मई 2026