इन्दौर (ईएमएस) महापौर पुष्यमित्र मार्ग के आतिथ्य में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद (अंजना संभाग), भारतीय जैन संगठन इंदौर उमंग शाखा तथा रिंकू शर्मा थैलेसीमिया चिकित्सालय एवं रक्त बैंक के संयुक्त तत्वावधान में तिलक नगर स्थित वैष्णव चिकित्सालय में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें माधवी शाह, आशा विनायका, निर्मला जैन तथा सरला समरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिविर में बच्चों सहित सैकड़ों नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। हेमलता अजमेरा एवं साधना लड्ढा के अनुसार शिविर का संचालन डॉ. विनिता कोठारी एवं डॉ. एस.एस. नैयर ने किया। डॉ. अजय डोसी, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. गौरव भापकर, डॉ. वैष्णवी अग्रवाल एवं डॉ. शेनल कोठारी ने अपनी सेवाएं दीं। उल्लेखनीय है कि जैन महिला परिषद की महिलाओं द्वारा समय-समय पर शहर में जरूरतमंदों के लिए शिविर आयोजित किये जाते हैं। आनंद पुरोहित/ 19 मई 2026