जबलपुर, (ईएमएस)। सिहोरा थानान्तर्गत कल रात लगभग 2 बजे सडक़ पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार स्कूटी के चालक ने टक्कर मार दी। घटना में सिर में आई गंभीर चोटों के कारण युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूटी चालक अपना वाहन वही छोडक़र भाग गया। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। सिहोरा पुलिस ने बताया कि गणेश नगर कछपुरा निवासी विद्या शंकर मिश्र राईट टाउन पोस्ट ऑफिस में काम करते हैं कल रात लगभग 12 बजे अपने भतीजे राजेश कुमार मिश्र के साथ बस से रीवा जा रहे थे सिहोरा के आगे ढाबा के पास बस खड़ी होने पर उतर कर चाचा भतीजे चाय नाश्ता करने लगे उसी समय बस उन्हें छोडक़र निकल गई। चाचा-भतीजे ने एक फोर व्हीलर वाले लिप्ट मांगकर बस का पीछा किया तो बरगी के पास बने मंदिर के पास तक बस उन्हें नहीं मिल पायी तो दोनों वहीं उतर गये और दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे। ग्राम बरगी के पास एनएच-30 हाईवे रोड के किनारे चाचा भतीजे खड़े थे। रात लगभग दो बजे राजेश मिश्र सडक़ पार कर रहा था उसी समय स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एक्स 4772 के चालक ने तेज गति से चलाते हुए राजेश को टक्कर मार दी। घटना में राजेश को सिर में गंभीर चोटे आयीं थी जिसे ईलाज के लिए उसके चाचा विद्याशंकर मिश्र सिहोरा शासकीय अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर राजेश को मृत घोषित कर दिया। सुनील साहू / मोनिका / 19 मई 2026 / 01.23