व्यापार
20-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू बाजार में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,58,100 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,68,300 रुपये के करीब बने हुए थे। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इनकी कीमतें नीचे आई हैं। आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क जून अनुबंध 106 रुपये टूटकर 1,58,974 रुपये के भाव पर शुरु हुआ। वहीं इसका पिछला बंद भाव 1,59,080 रुपये था। ये 1,60,378 रुपये के भाव पर दिन के उच्च और 1,57,59 रुपये के भाव पर दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। वहीं सोने के वायदा भाव इस साल 1,80,779 रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। दूसरी ओर चांदी के वायदा भाव की शुरुआत कमजोर रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई अनुबंध 2,889 रुपये की गिरावट के साथ 2,67,230 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,70,119 रुपये था। ये 2,68,464 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,67,230 रुपये के भाव पर दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी आई। कॉमेक्स पर सोना 4,486.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 4,511.20 डॉलर प्रति औंस था। सोने की कीमतें इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंची थीं। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 74.08 डॉलर के भाव पर खुले। इसका पिछला बंद भाव 75.15 डॉलर था। ईएमएस 20 मई 2026