व्यापार
20-May-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। शेयर बाजार की बुधवार को कमजोर शुरुआत रही। सुबह 30 शेयरों वा बीएसई सेंसेक्स 500 के करीब टूटकर 74,681 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 150 अंकों से ज्यादा गिरकर 23,464 के स्तर पर पहुंच गया। आज कारोबार के दौरान बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट रही। एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक के अलाव एक्सिस बैंक और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट रही। इसके अलावा आईटी शेयर भी गिरे। टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिन्द्रा और एलटीआई माइंडट्री के शेयरों में गिरावट रही। वाहन और वित्तीय शेयरों में भी मुनाफावसूली से गिरावट रही। मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर गिरे। इसके अलावा बीईएल और इीटरनल के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही हालांकि टीसीएसा और इंफोसिस के शेयरों में तेजी रही पर अधिकतर क्षेत्रों में गिरावट रही। आज दुनिया भर के बाजारों की बात करें तो अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल से एशियाई बाजारों पर दबाव पड़ा। अमेरिकी और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण भी अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी रही। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में जापान का निकेई 225 करीब 1.29 फीसदी और दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 0.93 फीसदी नीचे आया। डाओ जोंस करीब करीब 0.65 फीसदी गिरा। वहीं एसएंडपी 500 भी 0.67 फीसदी नीचे आया। नेसडेक कंपोजिट भी 0.84 फीसदी टूटा। आज कई बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम आयेंगे। उनपर भी बाजार की नजरें लगी हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल हल्की गिरावट के साथ 111.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। ईएमएस 20 मई 2026