नई दिल्ली,(ईएमएस)। पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड की अगले महीने मुलाकात हो सकती है। राष्ट्रपति ट्रंप फ्रांस में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। 15 से 17 जून को होने वाला यह सम्मेलन फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में होगा। 16 महीने से भी ज्यादा वक्त में यह पहली बार होगा जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून तक होगा। पिछले दिनों इस यात्रा के बारे में पुष्टि करते हुए फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया था। इस बयान में विदेश मंत्री एस जयशंकर और फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल के बीच हुई बातचीत की मुख्य बातें बताई थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह बातचीत फ्रांस में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी। फ्रांस की ऑफिशियल रिलीज में कहा गया है कि दोनों मंत्रियों ने इस बात का स्वागत किया कि पीएम मोदी ने एविन शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। इसे ध्यान में रखते हुए, दोनों मंत्रियों ने जी7 के काम में भारत के योगदान पर जोर दिया। हालांकि भारत जी7 का सदस्य नहीं है, फिर भी फ्रांस ने एक भागीदार देश के तौर पर आमंत्रित किया है। सिराज/ईएमएस 20मई26