राष्ट्रीय
20-May-2026


बेंगलुरु(ईएमएस)। बेंगलुरु पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 करोड़ रुपए कीमत की एमडीएमए ड्रग्स जब्त की है। इस मामले में तीन विदेशी नागरिकों समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से 17.5 किलोग्राम एमडीएमए और दो कारें बरामद की गई हैं। यह ड्रग्स शहर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जा रही थी। विनोद उपाध्याय / 20 मई, 2026 c