राष्ट्रीय
20-May-2026
...


हर्षित हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने में सहयोग का वादा किया लखनऊ (ईएमएस) । काग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि HPCL डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा, जिनकी एचपीसीएल प्लांट बदायूं में कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, पीड़ित परिवार के परिजनों से नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी ने मुलाकात की और न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया, इस मुलाकात में कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पीड़ित परिवार के परिजन वैभव मिश्रा, एवं अन्य परिवार के सदस्य तथा पीलीभीत कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह छब्बा , बदायूं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजित यादव भी साथ में उपस्थित रहे । एच.पी.सी.एल के सहायक प्रबंधक हर्षित मिश्रा के परिवार जनों ने राहुल गांधी से उपरोक्त हत्याकांड की घटना की सीबीआई जांच की मांग रखी, इस पर नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी जी ने पूरा भरोसा दिया, पीड़ित परिवार के सदस्य वैभव मिश्रा ने बताया की जो SIT जांच कमेटी गठित हुई थी, उसे 16 दिन में रिपोर्ट देनी थी लेकिन आज ढाई महीने हो गए हैं, अभी तक एस.आई.टी जांच की रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी ना ही पीड़ित परिवार को दी गई ! राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने का और दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा और आश्वासन दिया । पीड़ित परिवार से नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी की मुलाकात लखनऊ एयरपोर्ट पर बंद कमरे में हुई। शशि भूषण दुबे कंचनीय

खबरें और भी हैं