राष्ट्रीय
इंदौर। ब्रिक्स यूथ एंटरप्रेन्योरशिप वर्किंग ग्रुप की बैठक के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को इंदौर में प्रौद्योगिकी, सततता और सामाजिक उद्यम पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस दौरान धार जिले की सुप्रसिद्ध बाघ प्रिंट कला के स्टॉल पर पहुंचीं केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से ने स्वयं ब्लॉक प्रिंटिंग का अभ्यास कर महिला शिल्पकारों का उत्साहवर्धन किया।