क्षेत्रीय
21-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के अमन विहार, रोहिणी में खूनी संघर्ष के दौरान दो नाबालिगों, जॉनी और मयंक, की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वे सुल्तानपुरी से रंजिश के चलते रितेश की तलाश में आए थे। विवाद बढ़ने पर एक नाबालिग आरोपी ने उन्हें चाकू से गोद दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। दिल्ली के रोहिणी जिले के अमन विहार इलाके में बुधवार शाम खूनी संघर्ष में दो किशोरों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान जॉनी और मयंक के रूप में हुई है। दोनों ही नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल मुख्य आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जॉनी और मयंक अपने साथी दिनेश के साथ सुल्तानपुरी इलाके से अमन विहार आए थे। जानकारी के मुताबिक, तीनों रितेश नामक युवक की तलाश कर रहे थे। लेकिन रितेश उन्हें नहीं मिला, इसी दौरान उनका दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। आरोप है कि जॉनी और मयंक ने एक महिला और उसके बेटे पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भागने लगे तो महिला का बेटा और दूसरे पक्ष के कुछ लोग आरोपियों के पीछे दौड़े। इसी दौरान भागते समय आरोपियों के हाथ से चाकू गिर गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/ मई/2026