क्षेत्रीय
21-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिणी-पूर्वी जिले के गोविंदपुरी इलाके की गली नंबर-10 में मां बेटे की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। स्वजन के मुताबिक 10 से 12 लाख नकद और सोना चांदी लेकर मौके से आरोपित हुआ फरार। सीसीटीवी की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस। शव को एम्स के ट्रॉमा सेंटर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। घटना बुधवार रात 12:30 के लगभग बजे की बताई जा रही है। मृतक महिला का नाम शारदा है उम्र 40 साल और बेटे का नाम खुशहाल उम्र 14 साल। महिला का पति जब बाजार से घर पहुंचा तो देखा कि किचन में पत्नी और बेटा खून से लथपथ पड़े थे। - नई दिल्ली/ईएमएस/21/ मई/2026