नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आइआइएम) बोधगया से एमबीए कर चुकी एक युवती ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने लाया है। सान्या नाम की युवती का दावा है कि दिल्ली में नौकरी जाइन करने के लिए वह अकेले यहां आईं और स्थानांतरण, किराया व अन्य खर्चों पर करीब 75 हजार रुपये खर्च कर दिए, लेकिन जिस कार्यालय पते पर उन्हें बुलाया गया था, वहां कंपनी का कोई दफ्तर ही नहीं मिला। उन्होंने यह पूरी आपबीती लिंक्डइन पर साझा की, जिसके बाद इंटरनेट मीडिया पर मामला प्रसारित हो गया। सान्या ने बताया कि उन्हें पीआइबी इंश्योरेंस ब्रोकर्स की ओर से आफर लेटर और जाइनिंग डेट दी गई थी। भरोसा होने पर उन्होंने दिल्ली आकर रहने की व्यवस्था की। चार मई को जब वह दिए गए पते पर पहुंचीं तो वहां कोई सक्रिय कार्यालय नहीं था। उन्होंने करीब दो घंटे तक इंतजार किया और कंपनी अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/ मई/2026