क्षेत्रीय
21-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) आगामी 20 जुलाई से आयोजित तीन दिवसीय नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप की विजेता ट्रॉफी का अनावरण इंदौर ब्यूटीशियन एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में किया गया। यह समारोह ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स को भाग लेने के लिए प्रेरित करने तथा नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप 2026 के प्रचार और प्रसार के लिए आयोजित किया था। 22 जुलाई तक आयोजित इस आयोजन की रूपरेखा उन्नति सिंह द्वारा तैयार की जा रही है और इसे इंदौर ब्यूटीशियन एसोसिएशन का सहयोग प्राप्त है। नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप की आयोजक उन्नति सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि भारत के हर राज्य से कलाकार इस मंच पर आएं और अपनी कला के माध्यम से एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करें। उन्होंने कहा कि नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप प्रतिभागियों को न केवल तकनीकी ज्ञान देगा, बल्कि उनके व्यवसाय और पहचान को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाएगा। इस अवसर पर इंदौर ब्यूटीशियन एसोसिएशन की मीनाक्षी पुराणिक ने कहा नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह मंच हर कलाकार को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देता है। नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप का उद्देश्य ब्यूटी इंडस्ट्री में आधुनिक शिक्षा, नई तकनीकों की जानकारी और व्यवसायिक विकास के अवसर प्रदान करना है। समारोह में 100 से अधिक ब्यूटीशियन एवं प्रोफेशनल्स उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 21 मई 2026