इन्दौर (ईएमएस) परदेशीपूरा स्थित आस्था वृद्धाश्रम में निगम कर्मचारी कामगार संघ ने अपने पुरोधा साधना करोसिया की स्मृति फलदार पोंधे लगाएं एवं वहां के आश्रितों के साथ समय व्यतीत कर उन्हें स्वल्पाहार करा आवश्यक सामग्रियों का वितरण भी किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम अजयपाल, शकुन करोसिया, योगेश गोहर, सीमा नरवाले, मुस्कान, टीटोनिया, कविता करोसिया, रानू सेन, श्याम शर्मा, अमित गौहर, निकिता पहलवान, नितेश टांक, मनोज मिश्रा, राहुल वंशकार, सूरज गौहर, महेश गौहर आदि उपस्थित रहे। - 21 मई 2026