ग्वालियर ( ईएमएस ) । हमारा ग्वालियर स्वच्छ ग्वालियर यही एन.एस.एस. द्वारा स्वच्छता मुहीम चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत स्वच्छता संदेश विद्यार्थियों द्वारा आम जन को दिया जा रहा है। मेरा भारत साफ हो. इसमें हम सबका हाथ हो के नारे के साथ स्वच्छता में ग्वालियर को नंबर वन लाने के लिये प्रशाशन के साथ यदि हम सबकी भागीदारी हो तो हम ग्वालियर महानगर को सर्वोच्च स्थान पर ले जा सकते हैं। स्वच्छता के चलते ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रयास चल रहा है। भारत सरकार ने स्मार्ट सिटी की रैंकिंग का निर्धारण इसलिए किया क्योंकि हम अपने भाहर को स्वच्छ व सुन्दर बना सके। यह बात स्वच्छता के लिये रैली निकालने से पहले डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने कही। शहर को साफ-सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय सेवा योजना माधय महाविद्यालय ग्वालियर द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि स्वच्छता रैंकिंग में शहर को सर्वोच्च स्थान पर लाने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे हैं। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि स्वच्छता रैली का उद्देश्य ही हम सबको साथ में एकजुट होकर कार्य करने का है क्योंकि कोई भी काम कोई भी एक व्यक्ति नहीं कर सकता जब तक इस सबमे इन सबकी भागीदारी सुनिश्चित न हो। एन.एस.एस. स्वयंसेवक जागरूकता के लिये एकजुट करने का कार्य करते हैं और समाज को इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये प्रेरित करते हैं। स्वच्छता कार्य के द्वारा गोद ग्राम बस्ती में जाकर शहर को स्वच्छ रखने के लिए स्वयंसेवकों ने नारे लगाये तथा सूखा व गीला कचड़ा अलग-अलग करके स्वच्छता गाडी को देने का आग्रह किया क्योंकि भाहर में सबसे ज्यादा गंदगी नुकसान दायक पॉलिथीन से है। पॉलीथीन गंदगी के साथ ही साथ पर्यावरण को प्रदूशित कर जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। इसका इस्तेमाल कम से कम करें यह संदेश रैली द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में गरिमा झा, हर्ष, नकुल शर्मा, शिवम गुर्जर, आशुतोष पालीवाल, प्रकृति शर्मा, रूदांश, रौनक द्विवेदी, उज्जवल गुप्ता, विश्वजीत जाट, अनिरूद्ध शर्मा, दिलीप चौहान, अनंत प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित थे।