क्षेत्रीय
21-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला बिलासपुर तथा नगर हॉकी संघ बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन हॉकी खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में किया गया। शिविर का उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया। नगर हॉकी संघ बिलासपुर के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को हॉकी के गुर सिखाए जा रहे हैं। शिविर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 21 दिनों तक चलेगा, जिसका समापन 7 जून को होगा। वर्तमान में प्रतिदिन 30 से 35 बच्चे हॉकी सीखने के लिए शिविर में पहुंच रहे हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और नगर हॉकी संघ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने बच्चों एवं आसपास के बच्चों को हॉकी प्रशिक्षण के लिए शिविर में भेजें, ताकि बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़े और वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। - 21 मई 2026