क्षेत्रीय
21-May-2026
...


- 30 जून तक वार्षिक जलकर जमा करने पर 12 माह की जगह सिर्फ 11 माह का करना होगा भुगतान कटनी (ईएमएस)। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जलकर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने एवं समय पर कर भुगतान के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष छूट योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत यदि नागरिक 30 जून 2026 के पूर्व अपना वार्षिक जलकर एकमुश्त जमा करते हैं, तो उन्हें 1 माह के जलकर की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। अर्थात उपभोक्ताओं को पूरे वर्ष के लिए 12 माह की बजाय केवल 11 माह का ही जलकर भुगतान करना होगा। नगर निगम प्रशासन ने इसे नागरिकों के लिए एक सुनहरा अवसर बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की है। निगम प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था न केवल नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान करेगी, बल्कि समय पर कर भुगतान को भी बढ़ावा देगी, जिससे नगर की मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। निगम प्रशासन ने सभी जलकर उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस जनहितैषी पहल का अधिकतम लाभ उठाते हुए 30 जून के पूर्व नगर निगम कार्यालय अथवा जोन कार्यालय पहुंचकर अपना वार्षिक जलकर जमा करें और “12 माह की सुविधा, मात्र 11 माह के भुगतान” वाली इस विशेष छूट योजना का लाभ प्राप्त करें। ईएमएस / 21 मई 26