-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग धर्मशाला,(ईएमएस)। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने एक नाबालिग हिंदू लड़की को फंसाया औऱ फिर अपने साथ भगाकर ले गया। मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने रोष जताया है और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के मुताबिक संगठनों का आरोप है कि स्थानीय सैलून में काम करने वाला एक युवक खुद को “शिवा” बताता था, लेकिन वह अब्दुल निकला। आरोप है कि वह करीब 1 सप्ताह पहले 16 साल की हिंदू युवती को अपने साथ लेकर फरार हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संगठनों का कहना है कि घटना के 1 सप्ताह बीत जाने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं मिला है। आरोप है कि किसी दबाव के कारण युवती के माता-पिता एफआईआर दर्ज नहीं करवा पा रहे थे। इसको देखते हुए कई संगठनों के पदाधिकारी डीसी कार्यालय पहुंचे और मामले में तत्काल व सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सत्यापन और पंजीकरण को लेकर प्रशासन की ओर से पहले दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में इनका पालन नहीं हो रहा है। बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस मकान में आरोपी युवक किराये पर रह रहा था, वहां मकान मालिक की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह किरायेदार की पूरी जानकारी रखे और तय प्रक्रिया के मुताबिक उसका सत्यापन करवाए। उन्होंने मांग की कि नाबालिग युवती को सुरक्षित वापस लाया जाए और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही संगठनों ने प्रशासन से क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों की जांच तेज करने और बिना सत्यापन के मकान या दुकान किराये पर न देने की अपील की है। सिराज/ईएमएस 22मई26