राज्य
22-May-2026
...


हाथ की नस कटी, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच जबलपुर, (ईएमएस)। संजीवनी नगर थानांतर्गत धनवंतरी नगर क्षेत्र में एक घर के अंदर संदिग्ध परीस्थितियों में युवक की लाश मिली है। युवक परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची धनवंतरी चौकी पुलिस ने मौका मुआयना पश्चात लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की विस्तृत जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि श्यामनगर निवासी सुरेंद्र कुमार उम्र 28 साल की लाश घर में मिली है। उसके हाथ में चोट के निशान हैं। फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटना स्थल का बारीकी सें निरीक्षण करने के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है। युवक ने आत्महत्या की अथवा किसी अन्य कारण से उकी जान गई है, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने और प्रकरण की जांच के बाद ही हो सकेगा। अजय पाठक / मोनिका / 22 मई 2026 / 02.55