मुंबई, (ईएमएस)। मध्य रेल, मुंबई मंडल आज रविवार को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। विवरण इस प्रकार है: * मेन लाइन: - माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन स्लो लाइनें 11.05 बजे से 15.55 बजे तक सीएसएमटी मुंबई से 10.14 बजे से 15.32 बजे तक चलने वाली डाउन स्लो लाइन सेवाएं माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड स्टेशनों पर रुकेंगी। मुलुंड स्टेशन पर इन्हें फिर से डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और ये अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी। ठाणे से 11.07 बजे से 15.51 बजे के बीच चलने वाली अप स्लो लाइन की सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन स्टेशनों पर रुकेंगी, और पुनः माटुंगा स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर डायवर्ट कर दी जाएंगी। अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान, अप और डाउन दोनों लाइनों पर विद्याविहार, कंजूर मार्ग और नाहुर स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी। सीएसएमटी से सुबह 11:00 बजे से 17:00 बजे के बीच चलने वाली सभी अप और डाउन लाइन की ट्रेनें अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी। * हार्बर लाइन: - सीएसएमटी- चुनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन 11.40 बजे से 16.40 बजे तक और चुनाभट्टी/बांद्रा-सीएसएमटी अप हार्बर लाइन 11.10 बजे से 16.10 बजे तक सीएसएमटी से वाशी/बेलापुर/पनवेल जाने वाली डाउन हार्बर लाइन की ट्रेनें 11.16 बजे से 16.47 बजे तक और बांद्रा/गोरेगांव जाने वाली डाउन हार्बर लाइन ट्रेनें 10.48 बजे से 16.43 बजे तक निलंबित रहेंगी। पनवेल/बेलापुर/ वाशी से सीएसएमटी जाने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं 09.53 बजे से 15.20 बजे तक और गोरेगांव/बांद्रा से सीएसएमटी जाने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं 10.45 बजे से 17.13 बजे तक निलंबित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच 20 मिनट के अंतराल पर विशेष ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान हार्बर लाइन के यात्री 10.00 बजे से 18.00 बजे तक मेन लाइन और वेस्टर्न रेलवे से यात्रा कर सकते हैं। मध्य रेल प्रशासन ने कहा है कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए ये मेगा ब्लॉक आवश्यक हैं। इसलिए यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। - २३ मई/२०२६/ईएमएस