क्षेत्रीय
23-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस)। भारतीय डाक विभाग, बिलासपुर संभाग द्वारा कोरबा जिले के बालको नगर उपडाकघर में आधार एनरोलमेंट एवं अपडेट संबंधी सेवाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से उपलब्ध रहेगी। डाक विभाग द्वारा दी जा रही इस सुविधा के तहत आम नागरिक नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही पुराने आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ई-मेल एवं बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक सुधार एवं अपडेट भी कराए जा सकते हैं। विभाग ने विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। भारतीय डाक विभाग ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही आधार अपडेट सुविधा का लाभ उठाने अपील की है। - 23 मई