फिरोजाबाद (ईएमएस)। जनपद के थाना मक्खनपुर इलाके में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में थाना शिकोहाबाद में तैनात आरक्षी रितिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। - घायलों की पहचान पुलिस के अनुसार घायलों में सिरसागंज में तैनात आरक्षी मोहित और एक दरोगा के पुत्र अवनीश शामिल हैं। दोनों को तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। - पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही मक्खनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक सिपाही रितिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। - पुलिस महकमे में शोक की लहर सिपाही की मौत की खबर से फिरोजाबाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना पर दुख जताया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - ईएमएस फिरोजाबाद