23-May-2026
...


अहमदाबाद (ईएमएस)| एन्वायरमेंट केयर एंड डेवलपमेंट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा को समर्पित एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश पटेल और उनकी टीम ने बढ़ती गर्मी एवं डिहाइड्रेशन से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रामापीर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को नि:शुल्क ऑरेंज मैंगो हेल्थ ड्रिंक वितरित किया। इस सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना तथा डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना था। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ उठाया और ट्रस्ट की इस मानवीय पहल की सराहना की। ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश पटेल ने कहा कि समाज सेवा ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उनकी टीम लंबे समय से समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इस पहल के माध्यम से ट्रस्ट ने सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक संदेश दिया। - 23 मई