आरोपी मॉ-बेटे ने युवती को शादी का सपना दिखाकर, बनाया अश्लील वीडियो - वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, की 3 लाख की डिमांड भोपाल(ईएमएस)। राजधानी की शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने ऐसे शतिर मॉ-बेटे को गिरफ्तार किया है, जिन्होनें पहले तो शादी के बहाने एक युवती को अपने जाल में फंसाया और बाद में बेटे ने जल्द शादी का झांसा देते हुए युवती के आपत्तिजनक वडियो बना लिये। इसके बाद मॉ-बेटे ने वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करते हुए उससे 3 लाख रूपये की मांग की। परेशान पीड़िता पुलिस के पास पहुचीं और पुलिस ने तकनीकी सुरागो के आधार पर शातिर मॉ-बेटे को पंजाब के लुधियाना स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। शाहजहाँनाबाद थाना टीआई उमेश पाल सिंह चौहान ने बताया की बीती 18 मई 26 को थाना इलाके में स्थित संजय नगर में रहने वाली पीड़िता प्रमिला (परिवर्तित नाम) ने लिखित शिकायत करते हुए बताया की बीते दिनो उसका अभिषेक गुप्ता नामक व्यक्ति ने उससे संपर्क हुआ था। बातचीत के दौराना दोनो एक दूसरे को पंसद करने लगे। बाद में अभिषेक ने उसे शादी का प्रस्ताव देते हुए अपनी मॉ रंजू बाई से भी मिलवाया। पीड़िता ने शादी के लिये अपनी स्वीकृति दे दी। आरोप है की इसके बाद अभिषेक ने उससे जल्द शादी का वादा किया और उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिये। बाद मे आरोपी मॉ-बेटे ने उन अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते उसे ब्लेकमेल करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने जब आरोपियो से ऐसा न करने की गुहार लगाई तब दोनो ने वीडियो वायरल न करने के ऐवज में उसपर अङीबाजी करते हुए 3 लाख रुपये देने की मांग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरेपी मॉ-बेटे के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओ में मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु की। पुलिस टीम ने तकनीकी सुरागो के आधार पर आरोपी बेटे अभिषेक कुमार गुप्ता पिता राजेन्द्र शाह (19) और उसकी मॉ रंजू बाई पति राजेन्द्र शाह (53) दोनो निवासी मधुवनी अपार्टमेन्ट इन्कलेव लुधियाना पंजाब को लुधियाना स्टेशन पर जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है, की आरोपी मॉ-बेटे ने इस तरह अन्य युवतियो के साथ भी तो ब्लेकमेलिंग की वारदातें नहीं की है। पूछताछ के लिये पुलिस ने आरोपी बेटे अभिषेक कुमार गुप्ता को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। जुनेद / 23 मई