क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


- राष्ट्रीय मंत्री मुकेश बंसल का सम्मान फिरोजाबाद(ईएमएस)अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की मासिक बैठक फिरोजाबाद क्लब के सभागार में अध्यक्ष आनंद मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज में बढ़ती अविवाहित युवाओं की बढ़ती संख्या और आयु पर गंभीर चिंता जताई गई। साथ ही राष्ट्रीय मंत्री चुने जाने पर मुकेश बंसल का भावभीना सम्मान किया गया। - प्रमुख प्रस्ताव और मांगें महामंत्री दिनेश अग्रवाल व कोषाध्यक्ष कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने बताया कि राष्ट्रीय निर्देशानुसार प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा गया। इसमें मुख्य मांगें रखी गईं: - NCERT पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की जीवनी को तुरंत शामिल किया जाए। महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का जनक और अग्रकुल प्रवर्तक बताया गया। - पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा जाए। - संसद भवन परिसर में अन्य महापुरुषों के साथ महाराजा अग्रसेन का चित्र लगाया जाए। - स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। - सवर्ण विरोधी यूजीसी कानून को तुरंत वापस लिया जाए और व्यापारी हित में नीतियां बनाई जाएं। - विवाह को लेकर चिंता, सुझाव पारित बैठक में नवागत सदस्य उमेश अग्रवाल के सुझाव पर अविवाहित बच्चों की बढ़ती संख्या पर चर्चा हुई। तय किया गया कि सदस्यों को आगरा के एक वैवाहिक ग्रुप से जोड़ा जाएगा ताकि रिश्ते चयन के अवसर बढ़ें। सदस्यों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों, परिजनों और मित्रों के बच्चों का विवाह समय पर कराने का प्रयास करें। माता-पिता से भी बच्चों को समझाने का सुझाव दिया गया। - मुकेश बंसल का राष्ट्रीय मंत्री बनने पर सम्मान राष्ट्रीय मंत्री चुने जाने पर मुकेश बंसल का माला, दुपट्टा व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष आनंद मित्तल ने इसे फिरोजाबाद के लिए उपलब्धि बताया और कहा कि यह सम्मान उनकी काबिलियत व जुझारूपन का परिणाम है। मुख्य अतिथि मुकेश बंसल ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। - समाजसेवा के कार्य ब्रज प्रांत के उप महामंत्री किशन बिहारी गर्ग ने बताया कि सम्मेलन द्वारा वर्तमान में 45 विधवाओं को मासिक पेंशन दी जा रही है। हाल ही में एक गरीब महिला को सांस लेने में सहायक एक लाख रुपए से अधिक की मशीन निशुल्क प्रदान की गई। - बैठक की शुरुआत और उपस्थिति बैठक का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और सामूहिक आरती से हुआ। संचालन महामंत्री दिनेश अग्रवाल व कोषाध्यक्ष कुलदीप मित्तल ने किया। इस दौरान समयबद्धता पुरस्कार भी दिए गए। बैठक में दाऊदयाल अग्रवाल एडवोकेट, हरी बाबू अग्रवाल, सुरेंद्र प्रकाश अग्रवाल, जानकी प्रसाद, राजेश बंसल, अनिल चॉइस, राकेश अग्रवाल, अरविंद जिंदल, सुनील अग्रवाल, सुधीर गर्ग, दीनानाथ अग्रवाल, देवप्रकाश अग्रवाल, सुधीर बंसल, रमेश डायमंड, विपिन अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, गोपाल बंसल, प्रदीप लल्ला, कुलदीप गोयल समेत कई सदस्य मौजूद रहे। हाईलाइट 1. NCERT में महाराजा अग्रसेन की जीवनी शामिल करने की मांग तेज 2. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन रखने का प्रस्ताव 3. अविवाहित युवाओं की बढ़ती उम्र पर समाज में चिंता, समय पर विवाह का आह्वान 4. राष्ट्रीय मंत्री मुकेश बंसल का सम्मान, इसे फिरोजाबाद की उपलब्धि बताया गया ए. शर्मा/ईएमएस, फिरोजाबाद