क्षेत्रीय
23-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर साकेत मालवीय के आदेशानुसार तथा एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी लीना नायक द्वारा जिले मुख्यालय स्थित होटलों तथा समोसा कचौडी विक्रय स्थलों पर निरीक्षण कर कार्यवाही की गयी। निरीक्षण के दौरान विदिशा रोड, गांधी पार्क, विवेक टॉकीज रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया। साथ ही विदिशा रोड स्थित सावरिया रेस्टोरेंट से यूज्ड कुकिंग ऑईल तथा बेसन लड्डू, स्टेशन रोड स्थित रतन कचौडी भंडार से कचौडी तथा यूज्ड कुकिंग ऑईल एवं गांधी पार्क स्थित मुकेश चाट भंडार से यूज्ड कुकिंग ऑईल का नमूना लिया गया एवं उन्हें बार-बार तेल का उपयोग कर समोसा कचौडी को नहीं तलने की समझाइश देते हुये खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने हेतु निर्देशित किया गया। - ईएमएस / 23/05/2026