- ठेला, पान पार्लर, कैरेड, तराजू, बोर्ड, प्लाई आदि जप्त किये भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड, रेत, गिट्टी, सब्जी, फल आदि की दुकानें, आवागमन में बाधक वाहन, दुकानों के बाहर रखा सामान, अवैध रूप से बना शेड व चबूतरे हटवाये। निगम अमले ने ठेला, पान पार्लर, कैरेड, तराजू, बोर्ड, प्लाई आदि जप्त किये। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को कटारा हिल्स, अमलतास चौराहा, सेफरान कालोनी, 11 मील अंटालाटिंस कालोनी, होशंगाबाद रोड इण्डस टाउन, अयोध्या बायपास, अवधपुरी मेन रोड, गुलमोहर शिवाय काम्पलेक्स, मनीषा मार्केट, बांसखेड़ी, कस्तूरबा नगर चेतक ब्रिज, एम.पी. नगर जोन-1, विशाल मेगा मार्ट एम.पी. नगर जोन-1, 06 नम्बर स्टॉप, हर्षवर्धन नगर, 12 दफ्तर जवाहर चौक, सरस्वती नगर, न्यू मार्केट मस्जिद, जहांगीराबाद शब्बन चौराहा, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेशान प्लेटफार्म नं0-6, हमीदिया हास्पिटल, स्टेट बैंक चौराहा, भोपाल टॉकीज, मालीखेड़ी, भानपुर ब्रिज, भानपुर हास्पिटल, नवीबाग, करोंद हाउसिंग बोर्ड कालोनी, पीपल चौराहा, करोंद चौराहा, भोपाल मेमोरियल हास्पिटल आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए कटारा हिल्स सेफरान कालोनी क्षेत्र में सड़क पर पड़ी रेत, गिट्टी, होशंगाबाद रोड इण्डस टाउन रोड व नवीबाग करोद, हाउसिंग बोर्ड कालोनी क्षेत्र में अवैध रूप से बनें चबूतरे, कस्तूरबा नगर चेतक ब्रिज से आवागमन में बाधक 20 चार पहिया वाहन, सरस्वती नगर जवाहर चौक से सब्जी के ठेले आदि हटाये और 01 ठेला, 01 पान पार्लर, 32 कैरेड, 01 तराजू, 01 बोर्ड, 01 प्लाई आदि जप्त किये। हरि प्रसाद पाल / 23 मई, 2026