इन्दौर (ईएमएस) मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वह घर जवाई के रूप में अपने ससुराल सोलंकी नगर में रहता था और दो दिन पहले ही अपने पिता के घर मेघदूत नगर में रहने आया था तभी से तनाव में था। मृतक युवक का नाम विनायक पिता कैलाश सोलंकी उम्र तीस साल निवासी सोलंकी नगर है उसने अपने पिता के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। आशंका मानसिक तनाव की ही जताई जा रही है। आनंद पुरोहित/ 23 मई 2026